विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाया जिम्मेदार फार्मासिस्ट बनने का संदेश

लक्सर। गर्ग पीजी कॉलेज, लक्सर में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। डी.फार्मा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में पेशेवर जिम्मेदारियों और समाज के प्रति उनके योगदान से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के चेयरमैन अमरीश गर्ग और डायरेक्टर संजीव गर्ग के सहयोग तथा प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार एवं शुभ्रा के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बताया कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मरीजों को दवाओं के सही इस्तेमाल की जानकारी देने, दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित चिकित्सा को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि भविष्य में सफल फार्मासिस्ट बनने के लिए निरंतर अध्ययन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता को अपनाना जरूरी है।

इस अवसर पर डॉ. जुबैर अहमद, सिमरन मलिक, दीपिका कश्यप, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. नौशीन सबा, डॉ. बी. नेगी, डॉ. अंजू बाजपेयी, डॉ. सलोनी शर्मा, राकेश नेगी, पंकज जुयाल, केशव रोहिला एवं अविशा कश्यप सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *