ऊर्जा निगमों के कार्मिकों ने सरकार द्वारा विभिन्न समस्याओं के समाधान करने हेतु आभार व्यक्त किया

देहरादून में उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े कार्मिकों द्वारा आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में आए ऊर्जा निगमों के कार्मिकों ने सरकार द्वारा विभिन्न समस्याओं के समाधान करने हेतु आभार व्यक्त किया। 

ऊर्जा निगमों के समर्पित कार्मिक प्रत्येक मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उत्तराखंड के शहरों से लेकर सुदूरवर्ती गांवों तक निरंतर विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए अथक प्रयास करते हैं। ऊर्जा क्षेत्र के विकास में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *