कुंभ मेले को और अधिक सुव्यवस्थित की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया

आज सी.सी.आर.(हरिद्वार) में आगामी कुंभ मेले सफल बनाने हेतु प्रशासन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज (पीठाधीश्वर- प्राचीन अवधूत मंडल हरिद्वार) पूज्य स्वामी रूपेंद्रप्रकाश जी ने सभी संत समाज की ओर से कहा कि कुंभ मेले के दौरान बिजली व जल व सफाई की व्यवस्था भी हो उन्होंने अपने उद्बोधन में विशेष रूप से कहा कि यह कुंभ मेला पर्यावरण शुद्धि के लिए पॉलिथीन मुक्त व पर्यावरण युक्त हो । साथ ही उन्होंने कहा कि संतो वह भक्तगणों की सुविधा के लिए एक रेलवे स्टॉपेज मोतीचूर पर भी अतिरिक्त हो साथ ही उन्होंने सुझाव में शंकर आश्रम चौक का नाम बदलकर अवधूत चौक रखने का प्रस्ताव भी दिया।

बैठक में स्वामी ओमदास जी महाराज, महंत स्वामी यतींद्रानंद जी महाराज, स्वामी डॉ संदीप वेदालंकार जी महाराज एवं प्रशासन से मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका सिंह जी की अध्यक्षता में अपर मेला अधिकारी श्री दयानंद सरस्वती जी, श्री मंजीत सिंह जी, उप मेला अधिकारी श्री आकाश जोशी जी सहित प्रशासनिक अधिकारीगण एवं संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही, एवं सभी संतों ने अपने-अपने अमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए, जिससे कुंभ मेले को और अधिक सुव्यवस्थित की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *