हरिद्वार। महर्षि विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में आकर्षक झांकी सजाई गई। फूलों, रंग-बिरंगी सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक छवियों से सजा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रधानाचार्य श्री राजीव त्यागी ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन बच्चों को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, साहस और सही मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समारोह को विशेष बना दिया। नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सजे विद्यार्थियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

