महर्षि विद्या मंदिर हरिद्वार में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

महर्षि विद्या मंदिर हरिद्वार में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

हरिद्वार। महर्षि विद्या मंदिर हरिद्वार में वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। साथ ही, उन्होंने उन विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जो अपेक्षित परिणाम नहीं ला सके, और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताई और विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस वर्ष परिणाम शत प्रतिशत रहा व अत्यंत संतोषजनक रहा है और अधिकांश विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस कार्यक्रम में ज्योति हरबोला, शैलजा शर्मा, जया ज्योति, भावना चौहान, काजल, विनय कंडपाल, प्रज्ञा पूरी, प्रीती रस्तोगी, विक्रांत सिंह, चारू शर्मा, नीतू पांडे, शिप्रा चौधरी, अनुराधा सैनी, आदर्श चौहान, दीपिका सैनी, सोनम भट्ट, इशा प्रधान, ममता मलिक, सुनीता दुबे, श्रुति शर्मा, शशी शेखर, प्रेरणा भटनागर, ऋषिकेश द्विवेदी, पूनम पांडे, अर्चना जैन, शालिनी चौधरी, सुमन तनेजा, भूपेंद्र सिंह नेगी, आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *