शिक्षकों के कौशल विकास हेतु सीपीडी कार्यक्रम का समापन

हरिद्वार, 24 जून। महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय सीपीडी प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंतिम दिन डॉ. सुयश भारद्वाज ने शिक्षण कार्य में एआई के उपयोग पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं श्रीमती ज्योति हरबोला एवं श्री विनय प्रकाश ने पाठ्यक्रम संचालन से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *