सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम: महर्षि विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में महर्षि विद्या मन्दिर स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
विद्यालय की छात्राओं मान्या वर्मा, अपेक्षा, नम्रता, अंबिका भारद्वाज, नेहा, उन्नति, कनक, इप्शिता, अंशिका, रिद्धि, लक्ष्या, स्मिथ, दिव्यांशी एवं चर्चिका ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने तथा देश और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *