प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने युवाओं और व्यापारियों को किया प्रेरित

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण वार्ड संख्या 15, बूथ संख्या 170 स्थित विशाल ऑप्टिकल्स प्रतिष्ठान में सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठान संचालक के साथ उनके भाई एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत के निर्माण, नागरिक कर्तव्यों, नवाचार, सामाजिक जागरूकता तथा जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने देशवासियों को समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से समाज के प्रेरणादायक कार्यों को राष्ट्रीय मंच मिलता है, जिससे लोगों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त होती है।

सभी ने प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *