नवीन शिक्षण पद्धतियों पर केंद्रित रहा सीपीडी कार्यक्रम

हरिद्वार, 22 जून। महार्षि विद्या मंदिर, हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय आंतरिक सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री श्रीनिवास राव के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव त्यागी ने कहा कि बदलते शैक्षिक परिवेश में शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त ज्ञान को कक्षा शिक्षण में प्रभावी रूप से लागू करने का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि श्री राव ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को समझते हुए नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय ऐसा स्थान होना चाहिए जहाँ प्रत्येक बच्चा स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और प्रोत्साहित महसूस करे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न शैक्षिक विषयों पर विचार-विमर्श किया तथा अपने अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण का प्रथम दिवस ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *